फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : जिले के नए एसपी ने पदभार संभाला, बोले- साइबर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाएंगे

Mon, 30 Sep 2024 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले के नए पुलिस अधीक्षक ने आज कार्यभार संभाल लिया। मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले एसपी और भरतपुर आईजी ने अच्छा काम किया है, उनके कामों को ही आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के नए एसपी संजीव नैन ने आज अपना कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान की जरूरत है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलवर एसपी आनंद शर्मा और आईजी भरतपुर ने अच्छा कार्य किया, उनके काम को ही आगे बढ़ाएंगे। साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस भी मुख्यालय से नई-नई तकनीक की ट्रेनिंग लेकर तैयार हो रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताएं ही हमारी भी प्राथमिकता है। अलवर में उपचुनाव होने वाले हैं। इस कारण प्राथमिकताएं भी कुछ बदल जाएंगी लेकिन पुलिस सरकार व मुख्यालय के निर्देश अनुसार कार्य करेंगी। साइबर सहित अन्य अपराधों को रोकने के लिए एसपी नैन ने कहा कि अलवर के पुराने एसपी व आईजी भरतपुर ने अच्छा कार्य किया। उनके काम को आगे बढ़ाएंगे और सख्ती से अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेंगे।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर नई-नई तकनीक विकसित की जा रही है, हमें वहां से भी प्रशिक्षण मिलता है, जिसका इस्तेमाल हम साइबर क्राइम को रोकने में करेंगे। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट को साथ ले रहे हैं। उसके आधार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सरकार की ओर से भी पुलिस विभाग को पर्याप्त संसाधन मिल रहे हैं। आमजन को भी जागरूक किया जाएगा ताकि कोई व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए है और इसमें कोई कोताही नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें