फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: आवारा कुत्तों ने आठ साल के मासूम को नोंच-नोंचकर किया लहूलुहान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Aug 2025 08:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले में एक बार फिर आवारा कुत्तों के आतंक ने एक मासूम की जान जोखिम में डाल दी। अपने दोस्त के घर खेलने जा रहे मासूम को पांच कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र के सांखला गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पांच कुत्तों ने आठ साल के मासूम योगेश को घेरकर बुरी तरह नोंच डाला। हाथ, पैर, मुंह और पीठ पर काटने से उसके शरीर पर करीब 50 से ज्यादा गहरे जख्म हो गए। हालत गंभीर होने पर बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर पर तड़प रहा था शिक्षक, आधार कार्ड न होने पर नहीं शुरू किया इलाज

घटना उस समय हुई जब योगेश अपने दोस्त के घर खेलने के लिए जा रहा था। घर से करीब 100 मीटर दूर पहुंचते ही पांच कुत्तों ने उस पर धावा बोल दिया और लगातार उसे नोंचते रहे। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता देवेंद्र और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लाठियों से कुत्तों को खदेड़ा और घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के शरीर पर गंभीर घाव हैं और आधे शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। योगेश की मां ज्योति फैक्ट्री में मजदूरी करती हैं। जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो वे घर पहुंचीं और बेटे को खून से लथपथ हालत में देखकर बेसुध हो गईं। अस्पताल में बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें