फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: रफ्तार का कहर, कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, दो की मौत, महिला और मासूम अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Jun 2026 10:58 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजगढ़ थाना क्षेत्र के डोरोली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि महिला और मासूम पोता जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के डोरोली गांव के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइक और एक कार की टक्कर से हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आगे चल रही दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बाइक पर दंपती और उनका पांच वर्षीय पोता सवार था। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से वृद्ध व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान नीरज निवासी रामसिंहपुरा के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल गांव मोनूका से वापस रामसिंहपुरा लौट रहा था। नीरज का शव राजगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: धर्म परिवर्तन मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- नहीं हुआ धर्म परिवर्तन, ये आरएसएस का एजेंडा
विज्ञापन


वहीं दूसरी बाइक पर सवार सोहनपाल, उनकी पत्नी चिमच देवी और पांच वर्षीय पोता गोलू निवासी झाकड़ा गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही सोहनपाल की मौत हो गई, जबकि महिला और बालक का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार नीरज मंगलवार शाम अपने ननिहाल से घर लौट रहा था। परिवार के लोगों ने उसे रात होने के कारण रुकने की सलाह भी दी थी लेकिन किसी जरूरी काम का हवाला देकर वह घर के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें