फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : पोस्टमार्टम के लिए पड़ी रही पिता की लाश, प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े दो भाई

Sun, 12 Jan 2025 02:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पिता की लाश पोस्टमार्टम के लिए पड़ी रही और बेटे आपस मे झगड़ते रहे। मामला यहां के जनरल हॉस्पिटल का है, जहां पिता की मौत के बाद पोस्टमार्टम से पहले मृतक के दोनों बेटे आपस मे झगड़ बैठे। विवाद प्रॉपर्टी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के जिला अस्पताल में शनिवार को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। 75 वर्षीय बुजुर्ग झाबरसिंह के निधन के बाद उनके दोनों बेटे अभय और विजय यादव पिता का अंतिम संस्कार करने को लेकर आपस में झगड़ पड़े। इस पूरे विवाद की जड़ प्रॉपर्टी को बताया जा रहा है।

विज्ञापन




मूल रूप से बहरोड़ के श्योदानसिंहपुरा गांव के निवासी झाबर सिंह का अलवर शहर के राठ नगर में निधन हो गया, यहां वे अपने बड़े बेटे अभय यादव के साथ रहते थे। झाबर सिंह का छोटा बेटा विजय यादव मणिपुर में सेना में कार्यरत हैं और अटेली में रहता है। पिता के निधन की खबर सुनकर वह जिला अस्पताल पहुंचा। यहां पिता के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों भाइयों विवाद हो गया। दरअसल विवाद की मुख्य वजह प्रॉपर्टी को बताया जा रहा है।

अस्पताल में ही दोनों बेटों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। छोटे बेटे विजय ने बड़े भाई अभय पर अधिक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता की मौत संदिग्ध है और इसकी जांच होनी चाहिए, जबकि बड़े बेटे अभय ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों बेटों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। झगड़े की खबर सुनकर गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचे और किसी तरह मामला शांत करवाया। बहरहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद यह तय किया जाएगा कि झाबर सिंह का अंतिम संस्कार कहां होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें