फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अकबरपुर से आए बाप-बेटी के साथ लूट, शहर पहुंचते ही रुपयों और गहनों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश

Sat, 25 May 2024 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पीड़ित ने बताया कि बेची हुई जमीन का पैसा और जेवर एक बैग में लेकर अलवर आए थे। अलवर में दक्ष हॉस्पिटल के पास बदमाश बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित पिता और बेटी पहुंचे थाने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के एक हॉस्पिटल के पास से बदमाश एक व्यक्ति का बैग छीनकर भाग गए। बैग में पांच लाख रुपये और 10 लाख के जेवर रखे थे। मामला दो दिन पहले अलवर के अरावली थाने का है।

विज्ञापन


अकबरपुर के रहने वाले लल्लू यादव (65) अपनी धर्म की बेटी पूनम यादव के साथ अलवर आए थे। धर्म की बेटी ने बताया कि बाबा अपने परिजनों से परेशान होकर अलग रहते थे। कुछ दिनों पहले जमीन बेची थी। इसके बाद वे अलवर रहना चाहते थे। जमीन का पैसा और जेवर एक बैग में लेकर हम अलवर आ गए। अलवर में दक्ष हॉस्पिटल के पास बदमाश बैग लेकर भाग गए। जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस को दी है। अब पुलिस मामले की जांच करने की बजाय मुझ पर ही शक करने लगी है। 

धर्म की बेटी ने बताया कि वो बाबा का सहयोग करने के लिए उनके साथ रहती थी। बाबा अपने भतीजे और परिवार के लोगों के साथ नहीं रहना चाहते थे। इस कारण वे अकबरपुर से अलवर आए थे। अलवर आने पर उनका बैग लेकर बदमाश भाग गए। अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें