फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में प्लास्टिक की थैली बेचने वालों पर दबिश, दुकानदार गोदाम बंद कर भागे

Fri, 24 May 2024 12:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News In Hindi: राजस्थान के अलवर में कलेक्टर आशीष गुप्ता के निर्देश पर नगर निगम और रेवेन्यू अफसरों ने प्लास्टिक की थैलियां बेचने वालों पर दबिश दी है। प्लास्टिक थैलियों के गोदामों पर हुई कार्रवाई के बाद कई दुकानदार गोदाम बंद कर भाग खड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन
अलवर में प्लास्टिक थैलियां बेचने वालों पर कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और रेवेन्यू अफसरों ने प्लास्टिक की थैलियां बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। प्लास्टिक थैलियों के गोदामों पर हुई कार्रवाई के बाद कई दुकानदार गोदाम बंद कर भाग खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम ने मानसून से पहले नालों की सफाई का अभियान चलाया है। इस दौरान नालियों और बड़े नालों के अवरुद्ध होने का बड़ा कारण प्लास्टिक थैली है। पिछले कुछ दिनों से सफाई अभियान के दौरान सबसे ज्यादा प्लास्टिक कैरी बैग कूड़े में मिले हैं। इससे कलेक्टर खफा हुए और कार्रवाई करने के आदेश दिए। शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर बीएस चौहान के आदेश मिलने के बाद नगर निगम के रेवेन्यू अधिकारी युवराज मीणा के नेतृत्व में भटियारों वाली गली स्थित असम एजेंसी पर निरंतर निगाह रखी जा रही थी। सूचना मिलते ही छापामार कार्रवाई कर 490 किलो प्लास्टिक थैलियां और 31 किलो डिस्पोजल जब्त किया गया। इस दौरान दुकान मालिक सुनील कुमार मौजूद रहे। नगर निगम के अनुसार आगे भी कार्यवाही की जा रही है। जहां भी प्लास्टिक बैग्स का स्टोरेज मिलेगा, उसे जब्त किया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर बीएस चौहान ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर में चारों और प्लास्टिक की थैलियों में  कूड़ा भरकर फेंका जा रहा है। इससे गंदगी होती है और नाले अवरुद्ध होते हैं। प्लास्टिक थैलियों के गोदामों पर कार्रवाई होता देख कई दुकानदार तो गोदाम बंद कर भाग खड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें