अस्पताल में भर्ती घायल ठेकेदार
- फोटो : अमर उजाला
जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के दूदेरी गांव में सोमवार रात अपने काम से घर लौट रहे ठेकेदार मोहित चौधरी पर रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया और पीड़ित से सोने की चेन और नकदी लेकर भाग निकले। बदमाशों के नाम प्रशांत, रूप सिंह और प्रवीण बताए जा रहे हैं।
आरोप है कि बदमाशों ने पहले मोहित से मारपीट की और फिर देसी कट्टे की नोंक पर उनसे सोने की चेन और 50 हजार रुपए लूट लिए। इस हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई और करीब 32 टांके लगाने पड़े। घायल मोहित को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: 55 साल की आदिवासी महिला ने जन्मा 17वां बच्चा, जनसंख्या नियंत्रण के दावों पर उठे सवाल
पीड़ित के भाई अंकित चौधरी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बावजूद पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की लापरवाही ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।