फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: नरहेड में झाड़ियों के बीच मिला मासूम का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

Thu, 18 Dec 2025 06:25 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

थानागाजी के नरहेड गांव में आज सुबह ग्रेवल सड़क किनारे झाड़ियों में एक बालिका का शव मिलने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के थानागाजी क्षेत्र अंतर्गत प्रतापगढ़ थाना इलाके के नरहेड गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रेवल सड़क किनारे झाड़ियों में एक 9 वर्षीय बालिका का शव मिला। सुबह करीब 8 बजे जंगल की ओर ईंधन लेने जा रही महिलाओं की नजर शव पर पड़ी। महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना भेरू बाबा के स्थान की ओर जा रहे ग्रामीणों को दी, जिसके बाद प्रतापगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बालिका के शव को कब्जे में लेकर प्रतापगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा रोष और भय का माहौल देखा गया।

ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण कांड का खुलासा, करोड़ों की फिरौती मांगने वाले 4 बदमाश दबोचे
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाने के उपनिरीक्षक लक्खीराम और तेजपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोदी द्वारा निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोदी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरणम कांबले ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय भाजपा नेता सी.आर. मीणा भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है और जल्द ही ग्रामीणों को न्याय मिलने की उम्मीद बनी हुई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें