फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

Fri, 30 Aug 2024 02:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के सिलीसेढ़ तिराहे के समीप सब्जी से भरी एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के अकबरपुर थाना अंतर्गत सिलीसेढ़ तिराहे के समीप सब्जी से भरी पिकअप ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अकबरपुर के साहोड़ी गांव का निवासी 45 वर्षीय महमूद्दीन घर का सामान लेने के लिए तिराहे पर जा रहा था, तभी तेज गति से आ रही सब्जी से भरी एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इादसे में गंभीर रूप से घायल महमूद्दीन को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए दूसरी जगह रैफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां से भी उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। इसके बाद जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना बीती शाम 6:00 बजे की बताई गई है। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनका विवाह हो चुका है। अकबरपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें