फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बहरोड़ में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 500 किलो दूषित मिठाई नष्ट और 12 घरेलू सिलेंडर जब्त

Fri, 25 Oct 2024 05:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सारण के निर्देश पर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में बहरोड़ में मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत मैसर्स सुरेंद्र बोहरा के प्रतिष्ठान में 500 किलो दूषित मिठाई पाई गई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
मिट्टी में दबाया गया खाद पदार्थ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सारण के दिशा निर्देश में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के नेतृत्व में बहरोड़ में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से चलाई गई 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत सूचना मिली की बहरोड़ में मैसर्स सुरेंद्र बोहरा के यहां खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा एक्ट 2006 के नियमों का उल्लंघन लगातार किया जा रहा है। मौके पर खाद्य सुरक्षा दल के साथ पहुंचने पर सूचना सही पाई गई। 

सूचना सत्यापित होने पर कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा दल को करीब 500 किलो दूषित एवं बदबूदार रसगुल्ले और छेने की मिठाई पाई गई, जोकि स्टील के बर्तनों में रखी गई थी। उसका खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत सैंपल लेकर जयपुर प्रयोगशाला में भिजवाया गया। दूषित बदबूदार मिठाई को मौके पर जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर नष्ट करवाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था जोकि नियमों के खिलाफ है। जांच दल द्वारा तुरंत रसद विभाग को मौके पर बुलवाया गया और 12 घरेलू सिलेंडरों को जब्त करवाया गया।
विज्ञापन


जांच दल में तहसीलदार अभिषेक यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन लाल और रसद विभाग से प्रवर्तन निरीक्षक विजयपाल ओर रविकांत मौजूद रहे। कुल मिलाकर बहरोड़ ओर नीमराणा क्षेत्र में मिलावटी मिठाई बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है।पिछले दिनों खाद्य विभाग ने बहरोड़ में सिंथेटिक ओर मिलावटी मावा भी पकड़ा था जो हाईवे पर दुकानों के जरिये बाहर जा रहा था। यह मावा ओर कलाकन्द करीब सत्तर रुपये प्रति किलो में बन रहा था जबकि  चार सौ रुपये किलो में बेचा जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें