फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो बाइकों की टक्कर के बाद किए मारपीट, फिर लूट ले गए मोटर साइकिल

Sat, 02 Nov 2024 03:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दो बाइकों में टक्कर होने के बाद मारपीट किए और फिर बाइक लूटकर फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक और कोतवाली थाना अलवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने पर युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक ही लूटकर फरार हो गए। पीड़ित यश सैनी निवासी बल्लू वाला कुआं चव्हाण पहाड़ी ने बताया, वह वंडर मॉल में अकाउंटेंट का कार्य करता है और दीपावली के अगले दिन उसके साथ मारपीट का मामला हुआ है।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली थाना अंतर्गत एसएमडी सर्किल और नांगली सर्किल के बीच में हुई है। जहां दो युवक अपनी बाइक पर बैठकर एसएमडी सर्किल से नांगली सर्किल की ओर आ रहे थे। तभी रांग साइड से इन फील्ड मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे। दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों नीचे गिर गए। उसके बाद तीन लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट की और साथ में वह उनकी बाइक लेकर फरार हो गए।

इस घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन फील्ड बाइक किसकी है और इसे कौन चला रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये तीनों युवक कहां के हैं और मोटर साइकिल ले जाकर उसका इन लोगों ने क्या किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें