फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सरिस्का में बाघिन एसटी-2302 ने दिया शावक को जन्म, अभयारण्य में अब 49 हुई बाघों की संख्या

Tue, 16 Sep 2025 10:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: सरिस्का बाघ अभयारण्य के बाला किला बफर जोन में विचरण कर रही बाघिन 2302 ने एक शावक को जन्म दिया है। अब सरिस्का में टाइगरों की संख्या 49 हो गई है। यह बाघिन इस समय बाला किला स्थित करणी माता मंदिर केआसपास घूम रही है।
विज्ञापन
बाघिन एसटी-2302 ने दिया शावक को जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य से एक बार फिर खुशखबरी आई है। बफर जोन के बाला किला क्षेत्र में बाघिन एसटी-2302 ने शावक को जन्म दिया है। कैमरा ट्रैप में बाघिन और शावक की तस्वीर कैद होने के बाद वन विभाग में उत्साह है। इस जन्म के साथ सरिस्का में बाघों की संख्या अब बढ़कर 49 हो गई है।

विज्ञापन

 
करणी माता मंदिर क्षेत्र में दिखे मां-बेटा
वर्तमान में बाघिन और शावक मुख्य रूप से बाला किला स्थित करणी माता मंदिर के आसपास देखे जा रहे हैं। यह वही स्थान है जहां नवरात्र के अवसर पर बड़ा मेला लगता है। मेले से पहले शावक का जन्म होना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती भी है, क्योंकि यहां भीड़भाड़ और आवाजाही अधिक होती है।
 
 

नौ साल बाद बनी मां बाघिन एसटी-2302 - फोटो : अमर उजाला
नौ साल बाद बनी मां
बाघिन एसटी-2302 ने करीब नौ साल बाद शावक को जन्म दिया है। यह घटना वन्यजीव संरक्षण की दिशा में अहम मानी जा रही है। वन विभाग का कहना है कि यदि शावक और बाघिन को किसी तरह की परेशानी हुई तो उनके पलायन की आशंका भी बनी रहेगी। ऐसे में सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: भोजन सामग्री में मरा चूहा तो प्लेटों में मिला फंगस, हॉस्टल के दयनीय हालात; 8 बच्चे गंभीर बीमार
 
सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई
वन विभाग ने शावक और बाघिन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बफर जोन में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और करणी माता मंदिर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
 
विज्ञापन

शावक के साथ दिखी बाघिन एसटी-2302 - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील
नवरात्र मेले को देखते हुए वन विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही, शोर और भीड़भाड़ से बचें तथा विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। विभाग का कहना है कि बफर जोन में इस समय सात बाघ सक्रिय हैं, जो अधिकतर करणी माता मंदिर क्षेत्र में देखे जाते हैं। मेले के दौरान ये बाघ जंगल के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें