फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, काम से लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 12 May 2026 08:10 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
अस्पताल में कार्रवाई करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। लोहिया का तिबारा इलाके में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रूपवास निवासी मुकेश जांगिड़ अपने साले सुनील जांगिड़ के साथ बाइक पर बहाला टोल टैक्स की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे लोहिया का तिबारा के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: Rajsamand News: भीषण गर्मी में जंगल छोड़ आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचे तीन पैंथर, इलाके में फैली दहशत
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोनों जीजा-साले नेटवर्किंग का काम करते थे और काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मत्स्य उद्योग नगर क्षेत्र में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, वहीं हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें