फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: 21 हजार दान के चक्कर में गहने गंवा बैठे पुरोहित, रुपये में सोने का स्पर्श जरूरी बताकर ठग ले गए शातिर

Thu, 19 Oct 2023 01:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुष्कर में मंदिर के बाहर बैठे एक पुरोहित के पास यजमान बनकर आए बदमाश ने नौकरी लगने की खुशी में दान देने की बात कही। दान की राशि को सोने से स्पर्श कराने का आग्रह किया। जैसे ही पुरोहित ने सोने चेन और अंगूठी दी बदमाश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हु्ई आरोपी की फुटेज। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के तीर्थनगरी पुष्कर में यजमान बनकर आया एक शातिर ठग मंदिर के बाहर बैठे एक पुरोहित के साथ नौ तोले की सोने की ठगी कर फरार हो गया। सूचना पर पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर ठग की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
ठगी के शिकार पुरोहित गौरीशंकर पाराशर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी रोज की दिनचर्या के अनुसार घर के बाहर बैठकर समाचार पत्र पढ़ रहा था। सुबह करीब 8 बजकर 25 मिनट पर ब्रह्मचौक की और से एक युवक चेहरे पर मास्क बांधा हुआ मोटरसाइकिल पर आया और वन विभाग में खुद नौकरी लगने की खुशी का हवाला देकर किसी पुरोहित को 21 हजार दान देने की बात कही। ठग की चाल से अनजान पुरोहित उसे अपने घर ले गए। वहां जाकर ठग ने पुरोहित को किसी सोने की वस्तु की स्पर्श कर पैसे देने की बात कही। पुरोहित ने अपने गले के सोने के फूल के स्पर्श करने की बात कही। इस पर ठग ने किसी भारी सोने के वस्तु के स्पर्श कराने की बात कही। 

इस पर पुरोहित ने उसे 6 तोले का मंगलसूत्र लाकर दिया ठग ने उस मंगलसूत्र को 21 हजार रुपये के साथ किसी कपड़े में बांधकर अलमारी में रखा। इसी तरह तीन तोले की एक सोने की चेन को भी 5 हजार रुपये के साथ दूसरी अलमारी में रखा और पैसों को शाम को काम में लेने की बात कही। घर की दो महिलाओं को हजार हजार और एक को पांच सौ रुपये देकर ठग जल्दी का हवाला देकर घर से बाहर आया। पुरोहित गौरीशंकर ठग को छोड़ने उसके साथ नीचे आया पीछे से पुरोहित की पत्नी ने आवाज लगाई की अलमारी में ना पैसा है ना सोना। पुरोहित गौरीशंकर कुछ समझ पाते उससे पहले ठग अपनी मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीआई राकेश यादव के नेतृत्व पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीआई राकेश यादव ने बताया कि सभी नाकों पर संदिग्ध के फुटेज भेज दिये गये हैं। अलग-अलग टीमें बनाकर ठग की तलाश शुरू कर दी है। ठग ने जो नोट घर की महिलाओं को दिए थे उन्हें कब्जे में लेकर ठग के फिंगर प्रिंट की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें