फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC News: पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025; 11 से 17 फरवरी तक आवेदन में संशोधन का अवसर

Tue, 10 Feb 2026 04:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को आवेदन में ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। यह सुविधा 11 से 17 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा के आवेदन में संशोधन का अवसर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को आवेदन में ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य प्रविष्टियों में संशोधन 11 से 17 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। यह सुविधा केवल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए है। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

संशोधन के लिए अभ्यर्थी को 500 रुपये का शुल्क ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा। संशोधन आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध ‘Apply Online’ लिंक या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ‘Recruitment Portal’ में लॉगिन कर संबंधित परीक्षा में किया जा सकेगा। तकनीकी समस्या होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल या 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Traffic Police: हाईटेक ट्रैफिक पुलिस से सख्ती, यातायात नियम तोड़ते ही सेकंडों में कटेगा ऑनलाइन चालान

आयोग ने स्पष्ट किया है कि गलत या असत्य जानकारी देकर आवेदन करना तथा पात्रता न होने पर भी आवेदन वापस नहीं लेना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय है। ऐसे अभ्यर्थियों को भविष्य में काउंसलिंग या साक्षात्कार के दौरान अपात्र पाए जाने पर एक वर्ष के लिए भर्ती परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।

जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते, वे 11 से 17 फरवरी 2026 तक एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन वापस (Withdraw) कर सकते हैं। ‘My Recruitment’ सेक्शन में संबंधित परीक्षा के सामने उपलब्ध ‘Withdraw’ विकल्प पर क्लिक कर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार, एक वित्तीय वर्ष में आयोजित दो परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सुविधा ब्लॉक कर दी जाएगी। पुनः सक्रिय कराने के लिए 750 रुपये तथा उसी वर्ष दो और परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने पर 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसलिए जो अभ्यर्थी परीक्षा नहीं देना चाहते, वे निर्धारित अवधि में आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया अवश्य पूर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें