फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पीएम मोदी की भेजी हुई चादर लेकर दरगाह निजामुउद्दीन पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, अब अजमेर होंगे रवाना

Fri, 03 Jan 2025 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: प्रधानमंत्री मोदी हर साल खास मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भिजवाते हैं। इस साल 11वीं बार पीएम मोदी की चादर चढ़ाई जाएगी। उनकी भेजी हुई चादर को लेकर आज केंद्रीय मंत्री रिजिजू निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे और दरगाह पर चादर पेश की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने चादर सौंपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह को भेंट की गई चादर को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी दिल्ली की निजामुद्दीन औलिया सुबह 10 बजे के करीब दरगाह पहुंचे। पीएम की ओर से भेंट की गई इस चादर को निजामुद्दीन औलिया दरगाह में ले जाने के बाद अजमेर दरगाह पर पेश की जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर उनकी ओर से चढ़ाई जाने वाली चादर पेश की। यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सद्भाव और करुणा के स्थायी संदेश के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन




दरगाह खादिम ने किया स्वागत
अजमेर दरगाह के खादिम और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी चादर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से जो चादर भेजी गई है, वो देश के 140 करोड़ देशवासियों को एक तोहफा है, मोहब्बत का... अमन का... एकता का।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें