फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सूटकेस में तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, पुलिस ने दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया

Thu, 24 Oct 2024 02:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया, जो सूटकेस में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब ले जाते दो गुजराती युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सूटकेस में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए दो गुजराती युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से शराब भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों युवक अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा के द्वारा आगामी त्योंहारों के चलते जिला अजमेर में अवैध मादक पदार्थों तस्करी कि रोकथाम व धरपकड़ अभियान हेतु जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ रूद्रप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए श्रीटाकीज के सामने बाबा गेस्ट में सूटकसों में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब भरकर गुजरात ले जाने की तैयारी में दो व्यक्तियों को गिरफतार किया।

थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों मे नितिन नरसी चावड़ा पुत्र नरसी चावड़ा जाति वणकर (22) निवासी वीरू भाई की दुकान के पास, दिगजाम सर्किल, खोड़ीयाल कॉलोनी, गणपति नगर पुलिस सीटी सी जामनगर गुजरात व चाणपा नरसी पुत्र हरसु भाई जाति वणकर (25) निवासी सूरज कराड़ी, मीठापुर अम्बेडकर सोसायटी पुलिस थाना मिठापुर जिला द्वारका गुजरात को गिरफ्तार कर धारा 19/54 आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है । थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपियों से अंग्रेजी शराब के अधे, विस्की के पाउच, बियर की बोतलें सहित अन्य बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें