फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: इस दिन आ सकता है सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम, मार्क्स फीडिंग की प्रक्रिया जारी

Sun, 04 May 2025 09:58 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सीबीएसई आने वाले आठ-दस दिनों में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होने की खबर है, जिसके चलते 10 से 15 मई के बीच परीक्षा परिणाम आ सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE जल्द घोषित करेगा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है और फिलहाल मार्क्स फीडिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद परिणाम की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो सभी पहलुओं का परीक्षण करने के बाद रिजल्ट को अंतिम रूप देगी। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 8 से 10 दिन का समय लग सकता है। यदि सभी कार्य समय पर पूर्ण होते हैं तो 10 से 15 मई के बीच परीक्षा परिणाम आ सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वर्ष देशभर में 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में भाग लिया है। परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ हुई थीं, जिनमें 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलीं। सीबीएसई देश भर को 16 रीजन में बांटा गया है, जिनमें अजमेर रीजन में राजस्थान के साथ गुजरात राज्य भी आता है। इस रीजन से लगभग पौने तीन लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

ये भी पढ़ें: Kota News : चालान काटने से नाराज ट्रेलर चालक ने आरटीओ की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन


पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो 12वीं में अजमेर रीजन का परिणाम 89.53% रहा था और देशभर में इसका दसवां स्थान रहा था। वहीं 10वीं में इस रीजन का रिजल्ट 97.10% रहा था, जिससे अजमेर ने देश में पांचवां स्थान हासिल किया था। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी अजमेर रीजन का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


सीबीएसई द्वारा परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर की जाएगी। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। साथ ही डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। रिजल्ट के बाद छात्र री-चेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें