आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
अजमेर स्थित होटल आरटीडीसी अजयमेरू में एसआईआर को लेकर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बिहार चुनाव को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। राठौड़ ने दावा किया कि बिहार चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे वोट चोरी की ओर इशारा करते हैं और यह पूरे चुनाव को संदेह के घेरे में डालते हैं।
महिला मतदाताओं के खातों में 10–10 हजार डालने का आरोप
राठौड़ ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बावजूद बिहार में महिला मतदाताओं के बैंक खातों में दस हजार रुपये जमा किए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत की आशंका को मजबूत करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के सबूत पेश किए जाने के बावजूद आयोग ने कोई कदम नहीं उठाया, जबकि राजस्थान में पिछली गहलोत सरकार की योजनाओं पर तुरंत रोक लगा दी गई थी।