फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएस भर्ती-2024: साक्षात्कार का पांचवां चरण 2 फरवरी से शुरू, 13 फरवरी तक चलेगा

Fri, 23 Jan 2026 11:34 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस-2024 के पांचवें चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया है। यह इंटरव्यू 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक होगा।
विज्ञापन
आरएएस भर्ती-2024 साक्षात्कार का पांचवां चरण 2 फरवरी से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरुवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। आयोग के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 (RAS-2024) के पांचवें चरण के इंटरव्यू 2 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती के साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र को डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, सभी प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति तथा समस्त मूल प्रमाण-पत्र भी साथ लाने अनिवार्य हैं।
विज्ञापन


सहायक आचार्य पदों का साक्षात्कार कार्यक्रम

इसके अलावा, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के अंतर्गत सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान के अंतिम चरण तथा एबीएसटी के तृतीय चरण के साक्षात्कार भी 2 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। उक्त सभी पदों के साक्षात्कार में शामिल होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले अपना विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, वे आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे:
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र
  • समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रतियाँ
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में NFSA परिवारों को मिलेगी राहत, अनाज वितरण के लिए शुरू होंगे ग्रेन एटीएम
विज्ञापन


इन दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें