फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: RAS भर्ती-2024, साक्षात्कार का आठवां चरण 16 मार्च से होगा शुरू

Fri, 06 Mar 2026 06:33 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 Rajasthan: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती-2024 के आठवें चरण के साक्षात्कार 16 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सहायक आचार्य भर्ती-2023 के केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री विषयों के साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
आरएएस भर्ती-2024 साक्षात्कार का आठवां चरण 16 मार्च से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने शुक्रवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के आठवें चरण के साक्षात्कार 16 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेंगे।

विज्ञापन


विस्तृत आवेदन पत्र और प्रमाण पत्र
इस भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतिलिपि और मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार के समय उपस्थित होना होगा।

सहायक आचार्य पदों के साक्षात्कार कार्यक्रम
इसके अतिरिक्त, सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के तहत सहायक आचार्य-केमिस्ट्री और इकोनॉमिक्स विषयों के तीसरे चरण के साक्षात्कार 16 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सहायक आचार्य-हिस्ट्री विषय के तीसरे चरण के साक्षात्कार 23 से 25 मार्च 2026 तक होंगे।
विज्ञापन


दो प्रतियों में सभी प्रमाण पत्रों का फोटो कॉपी लाना अनिवार्य 
जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है, उन्हें आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर, साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां के साथ लाना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें:  रावतभाटा के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक, बोले- मां से मिली प्रेरणा
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण पत्र उनकी फोटो प्रतिलिपि के साथ लाना आवश्यक है। इन दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यह विज्ञप्ति आरएएस और सहायक आचार्य भर्ती परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें