फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सरोवर में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, 2-3 दिन पुराने होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Jun 2026 11:56 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुष्कर सरोवर में शुक्रवार सुबह युवक और युवती के दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया है।  पुलिस ने शवों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुष्कर सरोवर में शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर सरोवर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गुर्जर घाट के पास पानी में युवक और युवती के दो शव तैरते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को सरोवर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे घाट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की नजर पानी में तैर रहे शवों पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची और लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकलवाया गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 'नाचती हुई आई थीं?' और 'इंजेक्शन में सिर्फ पानी था'; स्वास्थ्य मंत्री के दो बयान, बड़ा बवाल
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों शव करीब 2 से 3 दिन पुराने हैं। पानी में रहने के कारण शव फूल गए थे और ऊपर आ गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुष्कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मौके से एक युवती का आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें