फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा-2024 के लिए RPSC ने दिशा-निर्देश जारी किए, आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी

Fri, 07 Feb 2025 06:13 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी ने प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसे ध्यान में रखकर अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। सभी संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को इन दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि विचारित सूची में अस्थायी रूप से सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को अपने SSO ID के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर  My Recruitment – Detailed Form cum Scrutiny – Apply Now विकल्प चुनकर विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 11 से 17 फरवरी 2025 रात 12 बजे तक रहेगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए आयोग ने निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए हैं-

✅ ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, अभ्यर्थियों को दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा।
✅ अभ्यर्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा जारी की जाने वाली सूचना के अनुसार, निर्धारित दिनांक, समय और स्थान पर अपने सभी मूल दस्तावेजों एवं स्वप्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

✅ राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी, बल्कि इसकी जानकारी संबंधित विभाग द्वारा ही दी जाएगी।
✅ यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अयोग्य मानते हुए परीक्षा परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा पात्र अभ्यर्थियों की सूची आयोग को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग अंतिम परिणाम घोषित करेगा और चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें