फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: हाई सिक्योरिटी जेल में बंद बदमाश को मुख्य जेल प्रहरी ने दिया मोबाइल सिम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 02:11 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल के मुख्य प्रहरी पर जेल में बंद हार्डकोर बदमाशों को मोबाइल सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। मामले में अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी जेल प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य जेल प्रहरी वीरपाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिन जेल प्रहरियों पर जेल की सुरक्षा का जिम्मा होता है, अगर वही अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से ना करे तो जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होना जायज है। मामला राजस्थान के अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल का है। जहां, जेल के मुख्य प्रहरी पर जेल में बंद हार्डकोर बदमाशों को मोबाइल सिम उपलब्ध कराने का आरोप है। मामले में अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी जेल प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


मामले में जांच अधिकारी सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश ने बताया कि कार्रवाई करते हुए बीती रात प्रदेश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से मुख्य जेल प्रहरी किशनगढ़ निवासी वीरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सीओ नॉर्थ रूद्रप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जून 2024 को हाई सिक्योरिटी जेल के अधीक्षक पारस जांगिड़ द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई थी। जिसमें विचाराधीन हार्डकोर बदमाश जो कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है, वह राजू ठेहट हत्याकांड का मुख्य आरोपी विक्रम गुर्जर व उसके साथी रोशन जाट है। उनकी बैरक में एक कीपैड मोबाइल मिला था । इस प्रकरण में तत्कालीन आईजी लता मनोज कुमार के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

जांच के दौरान कीपैड मोबाइल से बरामद की गई सिम कालूराम नाम के व्यक्ति के द्वारा जारी किया जाना सामने आया। कालूराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो कालूराम ने राज खोलते हुए पुलिस को बताया कि हाई सिक्योरिटी जेल के मुख्य जेल प्रहरी वीरपाल जाट ने उससे सिम ली थी। जिसके बाद जांच अधिकारी द्वारा मुख्य जेल प्रहरी वीरपाल जाट को बीती रात हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार किया है। अब मोबाइल सिम से हार्डकोर बदमाश विक्रम गुर्जर और रोशन जाट किन-किन अपराधियों से बात कर रहे थे, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं मुख्य जेल प्रहरी वीरपाल जाट को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गौरतलब है कि हाई सिक्योरिटी जेल में उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी, आनंदपाल गैंग से जुड़े सदस्य, राजू ठेहट हत्याकांड के आरोपी सहित कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सदस्य भी इसी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार हाई सिक्योरिटी जेल में बंद विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का सदस्य है और उस पर राजू ठेहठ की हत्या का भी आरोप है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें