एसओजी टीम आरोपियों को लेकर पहुंचीं आरपीएससी।
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 और सीआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम रायका ने एसओजी की पूछताछ में खुलासा किया था कि SI 2021 का भर्ती परीक्षा का पेपर कटारा ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद राइका ने यह पेपर उसके पुत्र देवेश और पुत्री शोभा को दिया था। रायका के बेटा वह बेटी फिलहाल एसओजी की गिरफ्त में हैं। जांच के लिए वह अन्य सबूत जुटाने के लिए एसओजी आज बाबूलाल कटारा को पुलिस जाप्ते के साथ आरपीएससी लेकर पहुंची और आरपीएस के अलग-अलग डिपार्टमेंट में ले जाकर मौका तस्दीक कराई गई।
बाबूलाल कटरा को लोक सेवा आयोग लाने के करीब ढाई घंटे बाद एसओजी की टीम रामुराम रायका और उसके बेटे देवेश और पुत्री शोभा राइका को लोकसेवा आयोग लेकर पहुंचीं। ताकि मामले में अन्य सबूत जुटाए जाएं और कड़ी से कड़ी मिलाकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। एसओजी ने कटारा से पेपर लीक से पहले कौन-कौन व्यक्ति मिलने आए थे। उनकी भूमिका क्या थी उसकी भी जांच की जा रही है।
फिलहाल कटारा वह रामूराम रायका और उसके बेटे वह बेटी को एसओजी के अधिकारी RPSC लेकर आये और चारों से पूछताछ कर अन्य सबूत जुटाऐ हैं। इस दौरान आरपीएससी के मुख्य द्वार पर पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया।