फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: नांदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ श्री हनुमान चालीसा का पाठ, उमड़ा जनसैलाब

Sun, 22 Oct 2023 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: नांदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा 1001 आसन पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा के 11 पाठ किए गए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। 
 
विज्ञापन
नांदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ श्री हनुमान चालीसा का पाठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा 1001 आसन पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा के 11 पाठ किए गए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन


अजमेर के श्री नांदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा 1001 आसन पर संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। लाल साड़ी परिधान में सजी धजी महिलाओं एवं सफेद कुर्ता पजामा पहने पुरुषों ने पाठ के बाद एक साथ 1001 दीपकों से महाआरती की। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी

समिति के अध्यक्ष गोविंद राम जादम ने बताया कि श्रद्धालुओं को श्री हनुमान चालीसा किताब, केसरिया दुप्पट्टा, आरती के लिए दीपक, पाठ के लिए आसन एवं प्रसाद समिति द्वारा वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन में पंडित सन्तोष शर्मा के सानिध्य में संगीतमय हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें