फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: RPSC की 4 परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म विड्रॉ करने की अंतिम तिथि आज, रात 12 बजे तक कर सकेंगे संशोधन

Tue, 25 Mar 2025 11:57 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी द्वारा मई 2025 में आयोजित होने वाली चार परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन और विड्रॉ करने की अंतिम तिथि आज है। अभ्यर्थी रात 12 बजे तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
चार परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म में संशोधन व विड्रॉ की आज अंतिम तिथि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मई 2025 में आयोजित की जाने वाली चार परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन और विड्रॉ करने की अंतिम तिथि आज है। अभ्यर्थी आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन संशोधन या आवेदन विड्रॉ कर सकते हैं। आयोग द्वारा भू-वैज्ञानिक एवं सहायक खनिज अभियंता (खान एवं भूविज्ञान विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन 7 मई 2025 को किया जाएगा। सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024 के नौ विषयों और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (गृह विभाग) परीक्षा-2024 के आठ विषयों की परीक्षाएं 12 से 16 मई 2025 के बीच आयोजित होंगी। जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) परीक्षा-2024 का आयोजन 17 मई 2025 को होगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य सभी आवश्यक विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगी और संशोधन के लिए 500 रुपए का शुल्क ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग से जमा करना होगा। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के रिक्रूटमेंट सेक्शन से आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता या अनुभव निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, तो वह आज रात 12 बजे तक आवेदन वापस ले सकता है। अयोग्य अभ्यर्थियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 217 के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिससे वे आयोग की आगामी भर्तियों में वंचित हो सकते हैं। आवेदन विड्रॉ करने के लिए अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर "माय रिक्रूटमेंट" सेक्शन में संबंधित परीक्षा चुनकर "विड्रॉ" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर है कि वे अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन करें या अयोग्य होने की स्थिति में आवेदन वापस लें। RPSC ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बदलाव ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा और संशोधन केवल पात्रता शर्तों के अनुरूप ही मान्य होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें