फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: राजस्थान में RPSC सीनियर टीचर की परीक्षा जारी, पहले पेपर को लेकर क्या फीडबैक दिए प्रतिभागी? जानें

Sun, 07 Sep 2025 01:56 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan RPSC Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा आयोजित सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा की पहली पारी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस बार कुल 11 लाख 40 हजार 284 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। प्रतिभागियों ने पेपर पर क्या फीड बैक दिया है...? चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में RPSC सीनियर टीचर परीक्षा शुरू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से प्रदेशभर में शुरू हुई। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालयों पर कुल 1099 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार कुल 11 लाख 40 हजार 284 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसमें 3 लाख 59 हजार 786 अभ्यर्थी शामिल हुए। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी
वहीं, दूसरी पारी दोपहर में होगी, जिसमें भी इतने ही परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं, ताकि नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी। कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत सरल था और तैयारी के मुताबिक हल करने योग्य था।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics:  पूर्व सीएम गहलोत बोले- वसुंधरा को मौका नहीं देना BJP की गलती, 'भागवत' दें मोहब्बत का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की सुविधाओं का रखा गया ध्यान
वहीं, कुछ उम्मीदवारों ने इसे संतुलित पेपर बताया, जिसमें कठिन और आसान दोनों तरह के प्रश्न शामिल थे। आयोग की ओर से निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था भी की है। प्रदेशभर में परीक्षा को सफलतापूर्वक और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता खुद निगरानी कर रहे हैं।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें