फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग की इन परीक्षाओं की तारीख घोषित, तत्काल कर लें चेक

Wed, 07 Aug 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/जयपुर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने छह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी कर दी है। इन परीक्षाओं का आयोजन साल 2025 में 17 अगस्त से 12 अक्तूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से छह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक जारी कर दी गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन साल 2025 में 17 अगस्त से 12 अक्तूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन


आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार एनालिस्ट कम प्रोग्रामर/उपनिदेशक प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 17 अगस्त 2025 तथा भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा 2024 एवं सहायक खनिज अभियंता प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। वहीं, संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन सात सितंबर 2025 एवं सहायक अभियंता संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 28 सितंबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को किया जाना प्रस्तावित है। सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें