फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सहायक आचार्य साक्षात्कार के लिए 398 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित, RPSC ने जारी किया रिजल्ट

Wed, 05 Mar 2025 09:17 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इसे पूर्ण रूप से भरकर दो प्रतियों में आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (बॉटनी) भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। कुल 398 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक आचार्य (बॉटनी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र प्रथम और द्वितीय का आयोजन 20 मई 2024 को, प्रश्नपत्र तृतीय का आयोजन 7 जनवरी को किया गया था।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए दिशा-निर्देश
साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इसे पूर्ण रूप से भरकर दो प्रतियों में आवश्यक शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी।

अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच होगी
आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन में उल्लिखित शर्तों के आधार पर की जाएगी। केवल पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को यथासमय सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना 
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें। किसी भी त्रुटि या अस्पष्टता की स्थिति में अभ्यर्थी आयोग से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस परीक्षा परिणाम के जारी होने से सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए सहायक आचार्य (बॉटनी) पद पर नियुक्ति की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यह परीक्षा राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्यापन कार्य के लिए योग्य अभ्यर्थियों के चयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें