फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Exam: पहले दिन की दोनों पारियों में निर्विघ्न परीक्षा संपन्न, चाक चौबंद रहा बोर्ड प्रशासन; जानें

Thu, 27 Feb 2025 08:39 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे दिन प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी माध्यमों से कड़ी नजर रखी गई।
विज्ञापन
पहले दिन की दोनों पारियों में निर्विघ्न परीक्षा संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 का पहला दिन गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोनों पारियों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही और पूरे प्रदेश में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


बोर्ड प्रशासन रहा अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे दिन प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी माध्यमों से कड़ी नजर रखी गई। पहली बार परीक्षा में फेस रिकॉग्निशन तकनीक, बायोमैट्रिक और फ्रिस्किंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया, जिससे नकल या फर्जीवाड़े की कोई शिकायत नहीं मिली।

परीक्षार्थियों की उपस्थिति
पहले दिन की प्रथम पारी में 88.2% और द्वितीय पारी में 94.64% परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शुक्रवार को होने वाली परीक्षा में 5,41,598 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में ओएमआर शीट संग्रहण
परीक्षा पूरी होने के बाद, ओएमआर शीट्स को संग्रहण केंद्रों से रीट ऑफिस में कड़ी सुरक्षा के बीच लाया जा रहा है। सीसीटीवी निगरानी में इन शीट्स को सुरक्षित रखा जाएगा और शुक्रवार को अंतिम पारी की परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
1-
परीक्षा कक्ष में प्रवेश-पत्र, नीला या काला पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, और मान्य फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, निर्वाचन पहचान पत्र आदि) अनिवार्य होगा।
2- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, आभूषण, पर्स, हैंडबैग, डायरी आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
3- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि समय पर सुरक्षा जांच पूरी हो सके।
4- प्रथम पारी के लिए सुबह 9:00 बजे और दूसरी पारी के लिए दोपहर 2:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
5- परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी, केवल ओएमआर की अभ्यर्थी प्रति ही ले जा सकेंगे।
6- वेशभूषा संबंधी नियमों के अनुसार, बिना जेब वाली जर्सी/स्वेटर और पतले सोल की चप्पल-सैंडल पहनना अनुमत होगा। धातुयुक्त बटन या चैन पहनने की अनुमति नहीं दी गई है।
7- विशेष आवश्यकता वाले परीक्षार्थियों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

कंट्रोल रूम से मिल सकती है सहायता
परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 25 फरवरी से 1 मार्च तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। परीक्षार्थी सहायता के लिए 0145-2630436 या 0145-2630437 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें