फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET 2024: आवेदन पत्र भरने, सबमिट करने और केंद्र की प्राथमिकता में संशोधन का अंतिम अवसर, मिलेंगे सिर्फ तीन दिन

Thu, 16 Jan 2025 01:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया में छूट देते हुए उन अभ्यर्थियों को 17 से 19 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन पत्र भरने या सबमिट कर प्रिंट लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया है, जिन्होंने 15 जनवरी तक चालान जनरेट कर शुल्क जमा कराया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 के तहत जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन की अंतिम दिनांक 15 जनवरी तक चालान जनरेट कर परीक्षा शुल्क जमा करा दिया है एवं आवेदन पत्र नहीं भरा अथवा आवेदन पत्र सबमिट कर प्रिन्ट नहीं लिया है।

विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 17 जनवरी से 19 जनवरी रात्रि 12 बजे तक आवेदन पत्र भरने अथवा सबमिट कर प्रिंट लेने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। साथ ही ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने राज्य सरकार सरकार द्वारा निरस्त किए गए 9 जिलों में परीक्षा केन्द्र प्राथमिकता से भर दिए हैं वे अपने परीक्षा केन्द्र की प्राथमिकता में निशुल्क संशोधन 17 जनवरी से 19 जनवरी तक कर सकते हैं।

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र भरने में त्रुटि की है अथवा त्रुटि रह गई है। इन अभ्यर्थियों को 17 से 19 जनवरी रात्रि 12 बजे तक संशोधन शुल्क 200 रुपये का चालान बनाकर जमा कराना होगा। चालान वेरिफाई होने के पश्चात संशोधन शुल्क का चालान नम्बर, आवेदन पत्र अथवा रजिस्ट्रेशन क्रमांक, माता का नाम, जन्म दिनांक आदि भरने पर एवं ओटीपी वेरिफाई करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, मोबाइल नम्बर, परीक्षा का लेवल एवं परीक्षा केन्द्र का प्राथमिकता क्रम में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें