फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: युवा कांग्रेस का अजमेर बचाओ, भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान, दरगाह बाजार क्षेत्र में निकाली रथ यात्रा

Fri, 18 Apr 2025 11:45 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

युवा कांग्रेस के अजमेर बचाओ, भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के तहत दरगाह बाजार क्षेत्र में रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ के कथित घोटाले के विरोध में चल रहे जन आंदोलन का हिस्सा है।
विज्ञापन
अजमेर बचाओ भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के तहत दरगाह बाजार में रथ यात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर बचाओ, भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान के तहत युवा कांग्रेस ने दरगाह बाजार में रथ यात्रा निकालकर आमजन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक किया। यह रथ यात्रा स्मार्ट सिटी के 100 करोड़ के कथित घोटाले के विरोध में चल रहे जन आंदोलन का हिस्सा है। अभियान के दूसरे दिन युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए आगामी 24 अप्रैल को होने वाले कलेक्ट्रेट धरने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि रथ यात्रा फव्वारा चौराहे से शुरू होकर गंज गुरुद्वारा, दिल्ली गेट, दरगाह बाजार होते हुए दरगाह मुख्य द्वार तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों और राहगीरों को पम्प्लेट बांटकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ किसी पार्टी विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि जनता के हक और पारदर्शी शासन की मांग को लेकर है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी और लू से राहत की उम्मीद
विज्ञापन


रथ यात्रा के दौरान दरगाह बाजार क्षेत्र अजमेर बचाओ, भ्रष्टाचारी भगाओ जैसे नारों से गूंज उठा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में झंडे और पोस्टर लगाकर लोगों को अभियान की जानकारी दी और उनसे जुड़ने की अपील की।

इस दौरान शहर कांग्रेस सचिव सागर मीणा, प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, महिला नेत्री मीनाक्षी यादव, विधानसभा अध्यक्ष शोएब अख्तर, ओमप्रकाश मंडावरा, मुनींद्र मीणा, साहिल हुसैन, प्रशांत कुमार, यश बुंदेल, अरशद अली, मोनिश मॉयल, आसिफ अली, नरेश कुमार, कारण कश्यप और नवनीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता रथ यात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज की यात्रा शाम 5 बजे राजकीय महाविद्यालय चौराहे से शुरू होकर केसरगंज, गोल चक्कर, मुख्य बाजार और पड़ाव होते हुए मदार गेट पर समाप्त होगी। कार्यकर्ताओं ने जनता से आग्रह किया कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस जन आंदोलन में शामिल हों और 24 अप्रैल को कलेक्ट्रेट धरने में भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें