फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAS मुख्य परीक्षा 2024: 17-18 जून को होगी मुख्य परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी; जानें जरूरी निर्देश

Sat, 14 Jun 2025 07:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के दलाल या बिचौलियों के झांसे में न आने की चेतावनी दी है। परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और संपत्ति जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
RAS मुख्य परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन 17 और 18 जून 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा अजमेर के 29 और जयपुर के 48 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे। इस परीक्षा में कुल 3.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 21,539 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। वहीं, 1,680 अभ्यर्थियों को परीक्षा में 10 प्रतिशत से कम उत्तर देने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जबकि 2 अभ्यर्थियों का परिणाम न्यायालय में लंबित याचिका के चलते रोका गया है।

यह भर्ती मूल रूप से 733 पदों के लिए निकाली गई थी, लेकिन 17 फरवरी 2025 को इसे बढ़ाकर 1,096 पद कर दिया गया है। इनमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने जानकारी दी कि 14 जून को एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक में आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि डालकर अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के दिन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

सुरक्षा जांच: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि सुरक्षा जांच में कोई समस्या न हो।

दस्तावेज अनिवार्य: अभ्यर्थियों को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड में फोटो पुरानी है तो मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई वैकल्पिक पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। साथ ही, एडमिट कार्ड पर नवीनतम रंगीन फोटो चिपकाना अनिवार्य है।

पढ़ें: बुजुर्ग महिला ने सपना देखकर बताई लूट की बात, पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा; जानें कैसे    
विज्ञापन


अनुचित साधनों से बचें
आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के दलाल या बिचौलियों के झांसे में न आने की चेतावनी दी है। परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और संपत्ति जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है।

सहायता के लिए संपर्क
किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 और 2635255 पर संपर्क किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में अनुशासन और ईमानदारी के साथ सम्मिलित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें