Rajasthan: अब प्रदेश को जल्द ही 972 नए अफसर मिलने जा रहे हैं। आरएएस-2023 के तहत कुल 2188 उम्मीदवारों के साक्षात्कार 14 अक्टूबर को पूरे हुए थे। इसके अगले ही दिन यानी 15 अक्टूबर रात को आयोग ने फाइनल परिणाम जारी कर दिया।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार टॉप-10 सूची में अजमेर और नागौर जिलों के अभ्यर्थियों का दबदबा देखने को मिला है। खास बात यह रही कि टॉप-3 स्थानों पर अजमेर जिले के अभ्यर्थियों ने कब्जा जमाया है, जबकि अजमेर और नागौर से तीन-तीन उम्मीदवार टॉप-10 में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
अब प्रदेश को जल्द ही 972 नए अफसर मिलने जा रहे हैं। आरएएस-2023 के तहत कुल 2188 उम्मीदवारों के साक्षात्कार 14 अक्टूबर को पूरे हुए थे। इसके अगले ही दिन यानी 15 अक्टूबर रात को आयोग ने फाइनल परिणाम जारी कर दिया। परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आरएएस-2023 भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत RPSC ने 28 जून 2023 को की थी। प्रारंभिक चरण में कुल 905 पदों (राज्य सेवा के 424 और अधीनस्थ सेवा के 481) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए 1 से 31 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन हुए। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई जिसमें 491 पद राज्य सेवाओं और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए रखे गए।
आरएएस परीक्षा प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से न केवल राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बल्कि पुलिस, वित्त, सहकारिता, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी भी चयनित किए जाते हैं। इस बार परीक्षा प्रक्रिया लगभग 16 माह में पूरी हुई और अब प्रदेश को 972 नए अधिकारी मिलने जा रहे हैं।