फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAS-2023 का फाइनल रिजल्ट जारी: अजमेर और नागौर के उम्मीदवारों का जलवा, टॉप-3 पर अजमेर का कब्जा

Wed, 15 Oct 2025 09:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan: अब प्रदेश को जल्द ही 972 नए अफसर मिलने जा रहे हैं। आरएएस-2023 के तहत कुल 2188 उम्मीदवारों के साक्षात्कार 14 अक्टूबर को पूरे हुए थे। इसके अगले ही दिन यानी 15 अक्टूबर रात को आयोग ने फाइनल परिणाम जारी कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार टॉप-10 सूची में अजमेर और नागौर जिलों के अभ्यर्थियों का दबदबा देखने को मिला है। खास बात यह रही कि टॉप-3 स्थानों पर अजमेर जिले के अभ्यर्थियों ने कब्जा जमाया है, जबकि अजमेर और नागौर से तीन-तीन उम्मीदवार टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


अब प्रदेश को जल्द ही 972 नए अफसर मिलने जा रहे हैं। आरएएस-2023 के तहत कुल 2188 उम्मीदवारों के साक्षात्कार 14 अक्टूबर को पूरे हुए थे। इसके अगले ही दिन यानी 15 अक्टूबर रात को आयोग ने फाइनल परिणाम जारी कर दिया। परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पढे़ं: राजस्थान बस अग्निकांड: हनुमान बेनीवाल का सरकार पर तीखा हमला, मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ सहायता की मांग
विज्ञापन


आरएएस-2023 भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत RPSC ने 28 जून 2023 को की थी। प्रारंभिक चरण में कुल 905 पदों (राज्य सेवा के 424 और अधीनस्थ सेवा के 481) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए 1 से 31 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन हुए। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई जिसमें 491 पद राज्य सेवाओं और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए रखे गए।
विज्ञापन


आरएएस परीक्षा प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से न केवल राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बल्कि पुलिस, वित्त, सहकारिता, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी भी चयनित किए जाते हैं। इस बार परीक्षा प्रक्रिया लगभग 16 माह में पूरी हुई और अब प्रदेश को 972 नए अधिकारी मिलने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें