फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: अजमेर की बेटी रजनी ने हासिल किए 99.50% अंक, सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी

Tue, 24 Mar 2026 08:54 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan 10th Result 2026: अजमेर की रजनी सोलंकी ने 10वीं में 99.50 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता पाई। नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सोशल मीडिया से दूरी को उन्होंने सफलता का कारण बताया। सीमित संसाधनों में लक्ष्य पर फोकस कर उन्होंने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा पेश की।

विज्ञापन
अजमेर की बेटी रजनी ने हासिल किए 99.50% अंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर के बक्शी जी की कोठी क्षेत्र में रहने वाले प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी किशन सोलंकी की पुत्री रजनी सोलंकी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। रजनी की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। आसपास के लोग और रिश्तेदार लगातार घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नया बाजार स्थित द्रोपदी देवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रजनी शुरू से ही मेधावी रही है। उसने अपनी इस सफलता के पीछे नियमितता, अनुशासन और सीमित संसाधनों में संतुलित पढ़ाई को अहम बताया। रजनी ने बताया कि उसने रोजाना करीब 4 से 5 घंटे पढ़ाई की, लेकिन पूरी एकाग्रता के साथ की गई पढ़ाई ही उसकी सफलता की कुंजी बनी।

रजनी का सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। वह आगे साइंस स्ट्रीम लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखेगी। उसने बताया कि वह पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रही और मोबाइल का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार दिन में करीब एक घंटे ही किया।
विज्ञापन


रजनी के माता-पिता सरोज सोलंकी और किशन सोलंकी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा बेटी को अनुशासन में रहने और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल और सोशल मीडिया बच्चों का ध्यान भटकाते हैं, इसलिए उन्होंने शुरुआत से ही रजनी को इनसे दूर रखा, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी रजनी की इस सफलता पर गर्व जताया है।

पढ़ें- RBSE 10th Result 2026: बारां की दीपिका मेहता ने 99.50% के साथ किया कमाल, बनीं जिले की टॉपर
विज्ञापन


रजनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित मेहनत को दिया। साथ ही उसने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर वे एकाग्रता के साथ पढ़ाई करें, समय का सही प्रबंधन करें और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें, तो वे भी अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें