फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reet Exam: 27-28 को रीट परीक्षा, 2000 केंद्रों में 14 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे, एग्जाम के लिए क्यों बढ़ाया एक दिन?

Fri, 31 Jan 2025 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan REET Exam: इस साल रीट परीक्षा के लिए 14,29,822 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रीट लेवल 1 के लिए 3,46,625 अभ्यर्थी, रीट लेवल 2 के लिए 9,68,501 अभ्यर्थी और दोनों स्तरों (लेवल 1 और 2) के लिए 1,14,696 अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन
रीट परीक्षा की तारीख घोषित। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित रीट 2024 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। रीट परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को होगा। यह तीन पारियों में आयोजित की जाएगी, इसके लिए करीब 2,000 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। यह सभी परीक्ष केंद्र प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों और उपखंड मुख्यालयों में होंगे। बोर्ड के अनुसार इस साल परीक्षा में 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


परीक्षा तिथियों और शेड्यूल में क्यों किया गया बदलाव?
बोर्ड के सचिव और परीक्षा समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पहले परीक्षा 27 फरवरी को एक ही दिन कराने की योजना थी। लेकिन, अभ्यर्थियों की संख्या में भारी वृद्धि के कारण इसे दो दिनों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया।  27 फरवरी को दो पारियों में परीक्षा होगी। पहली पारी में रीट लेवल 1 और दूसरी पारी में रीट लेवल 2 की परीक्षा होगी। वहीं, 28 फरवरी को रीट लेवल 2 की परीक्षा होगी, जो पहली पारी में आयोजित की जाएगी।  

2000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे
कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा राज्य के 41 जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य प्रमुख शहरों और उपखंड मुख्यालयों में भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरी तरह से अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए उचित स्थान मिले, इसके लिए 2,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


रीट 2024 के लिए 14.29 लाख से अधिक आवेदन
इस साल रीट परीक्षा के लिए 14,29,822 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रीट लेवल 1 के लिए 3,46,625 अभ्यर्थी, रीट लेवल 2 के लिए 9,68,501 अभ्यर्थी और दोनों स्तरों (लेवल 1 और 2) के लिए 1,14,696 अभ्यर्थी हैं। बोर्ड द्वारा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं और सुविधाएं दी जाएंगी। 

नकल रोकने के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम
रीक्षा समन्वयक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी और नकल को रोकने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगा और सख्त कदम उठाए जाएंगे। बोर्ड यह सुनिश्चित कर रहा है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो।

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए रीट परीक्षा अहम  
रीट परीक्षा को प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। परीक्षा  परिणामों के आधार पर अभ्यर्थियों को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में यह परीक्षा लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें