फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: फिल्मी स्टाइल में हुई चोर-पुलिस की मुठभेड़, केरल से आरोपियों को पकड़ने अजमेर पहुंची थी पुलिस

Wed, 21 Feb 2024 09:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: बदमाशों को पकड़ने अजमेर पहुंची केरल पुलिस पर दरगाह क्षेत्र में बदमाशों ने हवाई फायर किए। फिल्मी स्टाइल में हुई इस कार्रवाई में केरल पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चोर-पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के दरगाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल केरल में 45 लाख की चोरी करके फरार हुए आरोपियों का पीछा करते हुए केरल पुलिस अजमेर आई थी। दरगाह क्षेत्र में केरल पुलिस और बदमाशों के बीच ख्वाजा करीब नवाज की दरगाह के पास स्थित कमानी गेट इलाके में रात हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए केरल पुलिस अजमेर आई थी और रात में आरोपियों का पीछा कर रही थी। इस दौरान आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग का पता चलते ही अजमेर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। 
विज्ञापन


केरल के आईपीएस ने इस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को काबू करते हुए गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर दरगाह थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम शहजाद व दानिश हैं। ये दोनों आरोपी केरल में चोरी करके फरार हो गए थे, इन्हें पकड़ने के लिए ही केरल पुलिस अजमेर आई थी। 

बदमाशों को पकड़ने के दौरान केरल पुलिस टीम के प्रशिक्षु आईपीएस शरण कावंले गोपीनाथ भी घायल हो गए। दरगाह थाना पुलिस के सीओ गौरीशंकर ने बताया कि केरल के पुलिस अधिकारियों को चोरी के आरोपियों की लोकेशन अजमेर में मिली थी। केरल की टीम मौके पर पहुंची, जहां उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अजमेर टीम भी आरोपियों का साथ में पीछा कर रही थी। बदमाशों की लोकेशन अंदरकोट क्षेत्र में मिली। फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसी दौरान पुलिस टीम के द्वारा घेरा डालकर पकड़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बदमाश ने पिस्तौल निकालकर तीन राउंड फायरिंग कर दिए। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस, एक लोहे का नकब, एक बड़ा पेचकस बरामद हुए हैं। दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये किसी वारदात को अंजाम देने के बाद अजमेर पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें