फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सीएमएचओ ने किया पुष्कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

Thu, 28 Dec 2023 04:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: राज्य सरकार के निर्देश पर अजमेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पुष्कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के नदारद मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अस्पताल प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
अजमेर सीएमएचओ अनुज पिंगोलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर सीएमएचओ अनुज पिंगोलिया ने आज राज्य सरकार के निर्देश पर पुष्कर सीएचसी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पिंगोलिया सुबह सवा नौ बजे अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ सहित दूसरे कर्मचारी नदारद मिले। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अस्पताल प्रभारी अभिजीत सोनी से रिपोर्ट मांगी।

पिंगोलिया ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने संबंधी निर्देश दिए। प्रभारी अभिजीत सोनी ने आश्वासन जताया कि व्यवस्था को ज्यादा बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें