फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर में दिन दहाड़े ज्वेलरी व्यापारी से लूट, साढ़े 6 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

Sun, 15 Jan 2023 09:25 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अजमेर  के सबसे व्यस्त नया बाजार में रविवार को सर्राफा व्यापारी से 6.50 लाख रुपए से भरा बैग लूटने की वारदात हो गई।  यह अजमेर का सबसे बड़ा सोने, चांदी का सर्राफा बाजार है।
 
विज्ञापन
अजमेर में दिन दहाड़े ज्वेलरी व्यापारी से लूट, - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर के नया बाजार में रविवार को दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की इस वारदात से व्यापारियों और आम लोगों में खलबली मच गई।  बैग में करीब साढे़ 6 लाख रुपए थे। बाइक सवार दो बदमाशो ने इस  वारदात  को अंजाम दिया । सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
ज्वेलरी के लेनदेन का पैसा ग्राहक से लाया था व्यापारी

फायसागर रोड अजमेर में  रहने वाले अशोक जैन  इस वारदात का शिकार हुए हैं।  अशोक जैन ने बताया कि वह ज्वेलरी के लेनदेन से जुड़ा काम करते हैं।  रोज की तरह वह नया बाजार चौपड़ की तरफ से पैदल ही गोल प्याऊ की तरफ जा रहे थे। उनके हाथ में सफेद रंग का रुपयों से भरा बैग था।  तभी पीछे से दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए अशोक जैन ने बताया यह पैसा वह ग्राहक से लेकर आए थे और किसी को देने थे।  वारदात  शाम को हुई।  घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी है।

सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों की तलाश

मौके पर पहुंचे कोतवाली थाने के एएसआई विष्णु प्रसाद ने बताया कि शाम करीब 5 बजे वारदात हुई है। थाने पर एक स्कूटर सवार से इत्तिला मिली कि नया बाजार चौपड़ पर घटना हो गई है। नया बाजार पहुंचने पर वहां लूट के शिकार व्यापारी ने बताया कि मेरा सफेद कलर का बैग, जिस पर आरपी ज्वेलर्स लिखा हुआ था। उसमें साढ़े 6 लाख रुपए थे। होंडा सीडी डीलक्स मोटर साइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए, जिनमें से पीछे की तरफ बैठे युवक ने काली जैकेट और नीली पेंट पहनी हुई थी। उसने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। दोनों मोटरसाइकिल सवार इसके बाद तेज स्पीड से अजमेर किले की तरफ निकल गए। थानाधिकारी देवाराम और पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। व्यापारी अशोक जैन उर्फ लड्डू जी चांदी-सोने की दलाली का कारोबार करते हैं। उसी से संबंधित पेमेंट लेकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें