अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
क्या कहा एसपी ने?
किशनगढ़ सब्जी मंडी में मांस फेंकने के बाद बवाल होने का मामला सामने आया है। कथित गोमांस अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया, जिसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला लिया। जांच में पाडे का मांस पाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति बूंदू खां को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में मांस को ले जाते समय रास्ते में गिरना पाया गया। वर्तमान में हालत नियंत्रण में है। एसपी की आमजन से अपील है कि कानून हाथ में न लें। अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने पूरे मामले में तत्परता से कार्रवाई की है, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
...अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई