फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: गैस की किल्लत के बीच सड़क पर खुले में मिले 56 सिलिंडर, रसद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Wed, 18 Mar 2026 07:48 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

शहर में गैस किल्लत के बीच प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है, जहां घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग पर लगातार छापेमारी हो रही है। ताजा कार्रवाई में सड़क पर खुले में रखे 56 सिलिंडर जब्त किए गए, जिससे अव्यवस्था और लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
घरेलू सिलिंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर सहित देशभर में घरेलू गैस की किल्लत के बीच जिला रसद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध उपयोग और अनियमितताओं के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ के नेतृत्व में विभाग की टीम लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रही है, जिससे गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


इसी अभियान के तहत बुधवार को रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोलाभाटा क्षेत्र में 56 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। जानकारी के अनुसार मदार स्थित अमरदीप गैस एजेंसी द्वारा नियमों के विरुद्ध खुले में सड़क पर सिलिंडर रखकर सप्लाई की जा रही थी। टीम के मौके पर पहुंचने पर सिलिंडर सड़क पर खुले में पाए गए और करीब आधे घंटे तक एजेंसी का कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने तुरंत सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया और एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान अलवर गेट थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। रसद विभाग की टीम में प्रवर्तन अधिकारी सुनीता शर्मा, मीना कुमारी, निरीक्षक राहुल वेदवाल और महेंद्र यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'पंचायत चुनाव से डरकर ग्रामीण विकास रोक रही भाजपा', टीकाराम जूली ने बताया 1900 करोड़ फंड पर संकट

इसके अलावा विभाग ने शहर के कई होटलों, ढाबों और दुकानों पर भी छापेमारी की, जहां घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान कई स्थानों से सिलिंडर जब्त किए गए और संबंधित संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलिंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए ही निर्धारित हैं और इसका व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन है।

जिला रसद अधिकारी मोनिका जाखड़ ने गैस एजेंसियों के कैंपों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सिलिंडरों के स्टॉक और वजन की बारीकी से जांच की गई, ताकि उपभोक्ताओं को पूरी और सही मात्रा में गैस मिल सके। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मोनिका जाखड़ ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस का दुरुपयोग होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे गैस आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें