फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए राष्ट्रीय अभियान, AI समिट में प्रदर्शन पर PM ने कांग्रेस को घेरा

Sat, 28 Feb 2026 12:56 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अजमेर

सार

PM Modi in Ajmer: अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में पीएम मोदी ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी दिल्ली में एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा।  
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल तक की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की।  वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि परिवार में जब मां बीमार होती है, तब घर बिखर सा जाता है। मां स्वस्थ्य रहती है तो पूरा परिवार हर संकट का सामाना करने के लिए मजबूत रहता है। महिलाएं बीमार ना पड़े इसके लिए ये अभियान शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 
देश को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अजमेर में शनिवार को कहा कि कांग्रेस भी घात लगातार देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा। देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को बदनाम करना, ये कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। ये वही कांग्रेस है, जिसने जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा रखा था। वन रैंक वन पेंशन से वंचित रखा था। कांग्रेस अब INC नहीं है, कांग्रेस अब MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस। 
विज्ञापन




'दुनिया के सामने कांग्रेस ने देश को बेइज्जत किया'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि साथियों हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। इसमें दुनिया के अनेक देशों के पीएम-राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री आए। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के लीडर एक छत के नीचे इकट्ठे हुए। भारत की खुले मन से प्रशंसा की। अब दुनिया के इतने लोग भारत की प्रशंसा करते हैं तो अपको गर्व होता है या नहीं होता है। अभिमान होता है या नहीं। आपका सीना ऊंचा होता है या नहीं। साथियों आपको गर्व हुआ, लेकिन हताशा, निराशा में डूबी लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने क्या किया? दुनिया भर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने की कोशिश की।



'राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर'
वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भजनलाल सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि साथियों कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान की 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।  
विज्ञापन


 
'राजस्थान की धूप अब बचत का साध'
कांग्रेस पर निशाना साधने के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धूप अब बचत का साधन बन रही है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजस्थान के लोगों को फायदा हो रहा है। इस योजना में राजस्थान का भाग्य बदलने की ताकत है। योजना के तहत अपने घर के लिए बिजली बनाई भी जा सकती है और बची हुई बिजली ग्रिड में डालकर बेची भी जा सकती है। सरकार इसके लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस', पीएम मोदी

'मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका मिला'
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल ही इस्राइल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इस्राइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इस्राइल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की  इस्राइल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें