फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: एलीवेटेड रोड नहीं अब रामसेतु कहिए...विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर हुआ नामकरण; पूर्व में भी बदले कई नाम

Mon, 26 May 2025 09:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर अजमेर में राष्ट्रीय गौरव को अग्रणी रखने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पूर्व में भी विभिन्न भवनों के नाम बदले गए हैं। इसके तहत राजस्थान पर्यटन विकास निगम के होटल खादिम का नाम बदलकर अजमेर के ऎतिहासिक नाम अजयमेरू किया गया।
विज्ञापन
अजमेर के एलिवेटेड रोड का नाम अब हुआ रामसेतु - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर के यातायात के लिए संजीवनी बने एलीवेटेड रोड का नाम अब रामसेतु होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर रामसेतु नामकरण को मंजूदी दी गई है। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी ने नए नाम को हरी झंडी दी। इससे पूर्व भी विभिन्न भवनों का नाम गुलामी के प्रतीक नामों से बदल कर राष्ट्रीय गौरव के अनुरूप किया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा को निर्देश दिए थे कि अजमेर के एलीवेटेड रोड का नाम बदल कर रामसेतु किया जाए। यह रोड़ अजमेर के प्रमुख स्टेशन रोड़, पृथ्वीराज मार्ग, कचहरी रोड़ एवं नसियां जी रोड़ के ऊपर से गुजरता है। अजमेर में पूर्व में एकमात्र स्टेशन रोड मुख्य मार्ग होने से दिनभर जाम के हालात रहते थे। एलीवेटेड रोड बनने के बाद शहर को इस ट्रेफिक जाम से मुक्ति मिली है। रामसेतु शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ता है।

पढ़ें: पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 2.12 लाख रुपये भी किए गए बरामद; जानें
विज्ञापन


पूर्व में भी बदले हैं नाम 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर अजमेर में राष्ट्रीय गौरव को अग्रणी रखने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पूर्व में भी विभिन्न भवनों के नाम बदले गए हैं। इसके तहत राजस्थान पर्यटन विकास निगम के होटल खादिम का नाम बदलकर अजमेर के ऎतिहासिक नाम अजयमेरू किया गया। इसी तरह शहर को पेयजल आपूर्ति के स्त्रोत फॉयसागर झील का नाम बदलकर वरूण सागर किया गया। इसी प्रकार स्टेशन रोड पर किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया।
विज्ञापन


एडीए कराएगा सौन्दर्यीकरण 
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि रामसेतु का सौन्दर्यीकरण कराया जाए। इसके तहत ब्रिज के ऊपर व नीचे की ओर विशेष लाइटिंग की जाएगी। यहां मार्ग संकेतक भी लगाए जाएंगे। इसी प्रकार व्यापारियो की सुविधा एवं मार्केट में आने वाले शहर के लोगों की सुविधा को देखते हुए रामसेतु के नीचे की ओर दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें