फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: ‘महंगाई से टूटी जनता की कमर', अलका लांबा का BJP पर तीखा हमला; महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Tue, 26 May 2026 07:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा अजमेर पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लिया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा।
विज्ञापन
अजमेर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा मंगलवार को अजमेर पहुंचीं। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके बाद वह ऑल इंडिया कांग्रेस द्वारा पुष्कर में आयोजित चिंतन शिविर में शामिल हुईं। अजमेर पहुंचने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
पत्रकारों से बातचीत में अलका लांबा ने केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी गैस के दाम बढ़ने से आम जनता की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों से पूरी तरह बेपरवाह बनी हुई है। आम आदमी हर दिन महंगाई का बोझ झेल रहा है।

महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अलका लांबा ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। बेटियों के साथ अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पैरोल देने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


नीट पेपर लीक पर भी उठाए सवाल
नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी अलका लांबा ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस घोटाले ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए को भंग करने और जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे की मांग उठ रही है, लेकिन सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

महिला आरक्षण बिल पर कही बड़ी बात
अलका लांबा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष और विरोध प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि इसी मामले में उनके खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में करीब दो वर्षों तक मुकदमा चला और अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उन्हें दो साल की सजा भी हो सकती है। अपने संबोधन में अलका लांबा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

कन्या भ्रूण हत्या पर हुईं भावुक
अलका लांबा ने कन्या भ्रूण हत्या के मुद्दे पर भावुक होते हुए कहा, “मैं अपनी मां की बेटियों में तीसरे नंबर पर हूं। आज मेरी मां इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि बेटे की चाह के बावजूद उन्होंने हम बेटियों को नहीं मारा। इसलिए मैं कहना चाहती हूं, बेटियों को पढ़ाओ और बेटियों को बचाओ।”

ये भी पढ़ें: Jaipur News: चौमूं में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल की रेड, नकली मूंगफली बीज पैकेजिंग का बड़ा खुलासा
विज्ञापन


नशे के खिलाफ महिलाओं से आंदोलन की अपील
उन्होंने समाज में बढ़ते नशे पर भी चिंता जताई। अलका लांबा ने महिलाओं से आह्वान किया कि यदि शराब के ठेकों के कारण उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं, तो महिलाएं एकजुट होकर इनके खिलाफ आंदोलन करें। बैठक के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, मनरेगा की स्थिति, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें