फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, बोली-पति करता था मारपीट, अब उसके साथ नहीं रहना

Sun, 09 Oct 2022 02:25 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। उसका पति उसे मारता था, जबकि उसे पैसे देता था और घर के सामान दिलाता था। विवाहिता ने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ भागी महिला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ससुराल से पीहर जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन वह दो तीन दिन तक वापस नहीं आई। ऐसे में पति ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को चूरू से दस्तयाब किया। वहीं महिला ने पुलिस को कहा कि वो प्रेमी के साथ ही रहने चाहती है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चार सितंबर को रेखा (32) पत्नी देवकरण अपने पीहर जाने की बात कहकर निकली थी। जब वह न तो पीहर पहुंची और न ही घर वापस आई। इसके बाद पति ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि रेखा चूरू जिले के सदर थाना के ढाढ़र गांव में रह रही है। ऐसे में सदर थाना पुलिस की मदद से विवाहिता को उसके प्रेमी राजेशके घर से डिटेन कर लिया गया। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को सदर थाना लेकर आई। महिला ने पुलिस के सामने प्रेमी राजेश के साथ रहने की इच्छा जताई है।


विवाहिता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी राजेश से मुलाकात हुई थी। वह अजमेर में एक फैक्ट्री में काम करती थी, जहां राजेश ट्रक लेकर आता था। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। महिला ने बताया कि राजेश उसे पैसे देता था और घर का सामान दिलाता था। जबकि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए वह अपनी मर्जी से पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई। रेखा की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी। उसका सबसे बड़ा बेटा नरेंद्र 17 साल, सुरेंद्र 16 साल और बेटी पायल 14 साल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें