फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी की सेल से मिला मोबाइल और सिम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Tue, 22 Apr 2025 12:23 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी की कोठरी से मोबाइल और सिम मिलने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह उठने लगे हैं। फिलहाल जेल प्रहरी द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद जांच जारी है।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी जेल में मिला मोबाइल और सिम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल, जिसे प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल माना जाता है, से हत्या के मामले में पिछले दो वर्षों से विचाराधीन बंदी सरजीत पुत्र सूबे सिंह की कोठरी से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की ओर से सिविल लाइन थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि यह मामला जेल प्रहरी खेतपाल सिंह की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि 21 अप्रैल को वार्ड नंबर 4 की ड्यूटी में तैनात मुख्य प्रहरी योगेश कुमार मीणा और प्रहरी परमेश जाट ने जेल प्रशासन को वार्ड में निषेध सामग्री होने की आशंका जताई थी। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने ब्लॉक नंबर 2 और 3 की तलाशी के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: सुबह 7:30 से 11:30 रहेगा आठवीं तक के बच्चों का स्कूल टाइम, हीट वेव अलर्ट के कारण समय बदला
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ब्लॉक नंबर 3 की सेल संख्या दो, जिसमें बंदी सरजीत निरुद्ध है, वहां से एक काले रंग का की-पैड मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया। मोबाइल के साथ एक चार्जर भी मिला है, जिसका एडाप्टर पॉलिथीन में लपेटा हुआ था। इसके अलावा एक डाटा केबल भी जब्त की गई है। तलाशी के दौरान वार्ड के पोर्च क्षेत्र, विशेष रूप से फर्श और दीवार के कोनों से एक और सफेद रंग की सिम कार्ड मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी बरामद सामग्रियों को जब्त कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि मोबाइल जेल में कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किन उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। साथ ही जांच की जा रही है कि कहीं इसमें जेल कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं है। यह घटना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब यह जेल उच्चतम स्तर की निगरानी और सुरक्षा के लिए जानी जाती है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें