फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में 1 अप्रैल से होंगे बड़े बदलाव; अस्पताल और स्कूलों का टाइम बदला, टोल भी हुआ महंगा

Mon, 30 Mar 2026 09:21 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में 1 अप्रैल से कई बदलाव लागू होंगे। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी, स्कूल और आंगनबाड़ी समय बदलेगा। रणथंभौर सफारी और आमेर हाथी सवारी के नए टाइम होंगे। 170 से अधिक टोल प्लाजाओं पर कमर्शियल वाहनों के लिए दरें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल जयपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष के साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आमजन, विद्यार्थियों और वाहन चालकों पर पड़ेगा। गर्मी के मद्देनजर प्रशासन ने सरकारी सेवाओं के समय में बदलाव किया है, वहीं हाईवे पर सफर भी महंगा होगा।

विज्ञापन


सबसे बड़ा बदलाव सरकारी अस्पतालों में देखने को मिलेगा। अब ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि अवकाश के दिनों में सुबह 9 से 11 बजे तक ही ओपीडी खुलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।

शिक्षा क्षेत्र में भी नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। एक पारी वाले स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे, जबकि दो पारी वाले स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों के समय में भी बदलाव किया गया है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी का समय अब सुबह 6 से 9:30 बजे और शाम 3 से 6:30 बजे तक रहेगा। वहीं आमेर किला में हाथी सवारी का समय घटाकर सुबह 7 से 10:30 बजे कर दिया गया है।

यह भी पढें- Jaipur News: अपार्टमेंट के पार्क में झूला टूटा, 12 साल की बच्ची गंभीर घायल; मेंटेनेंस पर उठे सवाल

हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए भी खबर अहम है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रदेश के 170 से अधिक टोल प्लाजाओं पर दरों में वृद्धि की है। यह बढ़ोतरी मुख्यतः कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए 5 से 30 रुपये तक की गई है, जबकि कारों के टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कारों के सालाना पास में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इसके अलावा न्यायिक व्यवस्था में भी बदलाव लागू होगा। गर्मी को देखते हुए प्रदेश की सभी अदालतें अब मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगी। हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक होगा, जिसमें बीच में आधे घंटे का अवकाश रहेगा, वहीं कार्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें