फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: स्पेशल टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध बांग्लादेशी नागरिक व दो नाबालिग दस्तयाब, अब तक 16 गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अब तक कुल 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें मोहम्मद राणा, सपना, सलमा, यासीन खान, शकूर अली और ईमान शेख शामिल हैं। पुलिस ने आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनकी नागरिकता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
पकड़े गए सभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ छठी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस विशेष अभियान के तहत छह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों और दो नाबालिगों को दस्तयाब किया गया है। अब तक कुल 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशों के तहत की जा रही है, जिसमें अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अजमेर शहर में विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु जागिंड और वृताधिकारी (दरगाह) लक्ष्मण राम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिरों की सूचना, तकनीकी साधनों और अन्य खुफिया जानकारियों के आधार पर दरगाह क्षेत्र, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क सहित संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नागरिकों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर अजमेर में निवास कर रहे थे और दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रहे थे।

अब तक कुल 16 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें मोहम्मद राणा, सपना, सलमा, यासीन खान, शकूर अली और ईमान शेख शामिल हैं। पुलिस ने आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनकी नागरिकता की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें